Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सायरन की आड़ में नशे का खेल, एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 77 किलो गांजा, 5 तस्कर दबोचे गए

Asian News
CG Crime: Drug trafficking under the guise of siren, 77 kg of marijuana was being transported in an ambulance, 5 smugglers were caught.
X

CG Crime: Drug trafficking under the guise of siren, 77 kg of marijuana was being transported in an ambulance, 5 smugglers were caught.

CG Crime : महासमुंद। जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 77 किलो गांजा को जब्त किया है। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया था, लेकिन एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

CG Crime : पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक एंबुलेंस के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा महासमुंद होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान एंबुलेंस और उसके आगे चल रही एक पायलेटिंग कार को रोककर जांच की गई।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर एंबुलेंस में गांजा छिपाकर ले जाने की बात कबूल कर ली। तलाशी लेने पर वाहन से 77 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

CG Crime : प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ओडिशा के बालीगुडा इलाके से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर में सप्लाई करने जा रहे थे। तस्करी को सुरक्षित दिखाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था, ताकि रास्ते में पुलिस जांच से आसानी से बचा जा सके।

CG Crime : पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और मोबाइल फोन समेत करीब 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 38.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उर्फ अक्षय जाधव, लिंबाजी जाधव, धनंजय लोखंडे, प्रथमेश पिंगले और अजय काले शामिल हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019