Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपति की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। यह चौंकाने वाला मामला बकरी चोरी से जुड़ा निकला है। पुलिस ने हत्याकांड के दोनों आरोपियों करण मझवार और जय श्याम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि आरोपियों ने पहले से ही बकरी चोरी की साजिश रची थी। वारदात की रात दोनों मृतक दंपति रीमा राम 52 वर्ष और उर्मिला 50 वर्ष के घर “सोने के बहाने” पहुंचे थे। आधी रात करीब 2 बजे आरोपियों ने टांगी से वार कर दोनों की हत्या कर दी और बकरी चोरी कर फरार हो गए।

CG Crime : गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जब घर का दरवाजा बाहर से बंद देखा, तो शक होने पर अंदर झांका, वहां खून से लथपथ पति-पत्नी के शव पड़े थे। सूचना मिलते ही दरिमा थाना प्रभारी राजेश कुमार खलखो और फॉरेंसिक टीम प्रभात भगत मौके पर पहुंचे। जांच में सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।

CG Crime : पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपी धर दबोचे गए, जिनसे पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों पर हत्या और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019