CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम खपरी में घर के भीतर सो रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय संतराम साहू और उनकी 62 वर्षीय पत्नी श्यामा बाई साहू की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
CG Crime : पति का शव जमीन पर जबकि पत्नी का शव खाट पर खून से सना मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए होली का मुखौटा और नकली बाल पहन रखे थे। वह घर के बगल में लगे पेड़ के सहारे अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। मौके से खून से सने पैरों के निशान भी बरामद हुए हैं, जो घर के अंदर तक जाते हैं।

CG Crime : वहीं महिला के गले से हार गायब मिला है, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक का बेटा हरिशंकर साहू सुबह खेत जाने से पहले घर पहुंचा।
CG Crime : अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हर एंगल से जांच के निर्देश दिए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


