Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : किराए के मकान के विवाद ने ली जान, गुस्साए पति ने पत्नी का सिर पटककर की हत्या

CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। किराए का मकान खाली करने को लेकर हुए झगड़े में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 37 वर्षीय पुष्पलता यादव के रूप में हुई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक पुष्पलता अपने पति युवराज यादव के साथ नेहरू नगर स्थित MIG-33 में किराए के मकान में रह रही थी। रविवार सुबह मकान मालकिन ने घर को तोड़कर दोबारा निर्माण कराने की बात कहते हुए उन्हें मकान खाली करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

CG Crime : बताया जा रहा है कि आरोपी युवराज यादव उस समय शराब के नशे में था। गुस्से में उसने पत्नी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान उसने बाथरूम के पास पत्नी का सिर जोर से पटक दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

CG Crime : घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019