Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शराब पार्टी में हुआ विवाद, दोस्तों ने पत्थर से कुचलकर ली युवक की जान

CG Crime : शराब पार्टी में हुआ विवाद, दोस्तों ने पत्थर से कुचलकर ली युवक की जान
X

CG Crime : शराब पार्टी में हुआ विवाद, दोस्तों ने पत्थर से कुचलकर ली युवक की जान

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने पत्थर से मारकर एक युवक की जान ले ली। नशे में हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत हो गई।

CG Crime : कुरूद थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

29 जून की रात करीब 8-9 बजे कुरूद के ग्राम डाही में 8-9 लोग शीतला मंदिर के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुलास मंडावी (35) और एक अन्य युवक के बीच शराब के नशे में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज की।

CG Crime : पत्थर से सिर पर वार कर दी मौत

झगड़े के दौरान हुलास मंडावी ने सभी को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने हुलास पर हाथों-मुक्कों और डंडे से मारपीट की। फिर एक बड़े पत्थर से सिर पर वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

CG Crime : 8 आरोपियों में 2 नाबालिग

पुलिस ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में 8 आरोपी हैं, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

CG Crime : पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी शराब पी रहे थे। हुलास ने शराब पिलाने की मांग की, फिर विवाद बढ़ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019