Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : खेत में जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक की हत्या कर पहचान मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime
X

CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक खेत में आंशिक रूप से जला हुआ युवक का शव बरामद हुआ। अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने और सबूत नष्ट करने के इरादे से शव को जलाने की कोशिश की, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

CG Crime : सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर विधानसभा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव बुरी तरह झुलसा हुआ है, जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

CG Crime : शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को खेत में लाकर जलाने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जो जले हुए अवशेषों, आसपास के चिन्हों और अन्य भौतिक साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019