Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : CSC संचालक ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, फिर खुद फंदे से लटका

CG Crime
X

CG Crime : नारायणपुर। जिले के गढ़ बेंगाल गांव में एक डरावनी घटना ने इलाके को झकझोर दिया। यहां के ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) संचालक तिलक राम मंडावी ने पहले पत्नी सुमित्रा मंडावी का धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी मिलकर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे और सुमित्रा के नाम पर ID बनी हुई थी। 13 जनवरी को दोपहर में घटना सामने आई जब सुमित्रा खून से लथपथ कमरे से बाहर निकली। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो तिलक फंदे से लटका हुआ था और छटपटा रहा था। दोनों को तुरंत नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला की मृत घोषित कर दी गई, जबकि पति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर AIIMS रेफर कर दिया गया।

CG Crime : मौके से एक पत्र भी मिला है जिसमें तिलक ने पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों पर प्रताड़ना और पैसों के गलत लेन-देन का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जिला अस्पताल के डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि महिला की मौत गले की नस कट जाने से हुई। घटना ने इलाके में शॉक और भय का माहौल बना दिया है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर तनाव था या फिर बैंक से जुड़ा विवाद मुख्य वजह था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019