Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने ऑटो-ड्राइवर को लूटा, कार सवारों से भी लूट की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

Asian News
CG Crime: Criminals robbed an auto driver at gunpoint, tried to rob car riders as well, police engaged in investigation
X

CG Crime: Criminals robbed an auto driver at gunpoint, tried to rob car riders as well, police engaged in investigation

CG Crime : सरगुजा। जिले के अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने दहशत फैला दी। कल्याणपुर जंगल के पास बाइक सवार युवकों ने पहले एक ऑटो चालक को पिस्टल दिखाकर लूटा, फिर शादी से लौट रहे कार सवारों को भी निशाना बनाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी धमेंद्र यादव देर रात अंबिकापुर से लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के पास कई बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पैसे मांगे और गोली मारने की धमकी दी। जब ऑटो चालक ने बताया कि उसके पास नकदी नहीं है, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया।

CG Crime : इसके कुछ देर बाद बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे धरमपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल की कार को भी रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार की रफ्तार धीमी हुई, एक युवक ने चालक पर पिस्टल तान दी। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार की स्पीड बढ़ाई और मौके से निकलने में सफल रहा।

CG Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश करीब 6 बाइकों में सवार थे और उनकी संख्या 11 से 12 के बीच बताई जा रही है। इनमें से कई के पास हथियार भी थे। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और प्रतापपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019