Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: टीपी नगर में बिक रही थी चरस, 16.8 ग्राम ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिफ्तार

CG Crime: टीपी नगर में बिक रही थी चरस, 16.8 ग्राम ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिफ्तार
X

CG Crime: टीपी नगर में बिक रही थी चरस, 16.8 ग्राम ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिफ्तार

CG Crime: कोरबा। जिले को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोरबा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में पहली बार चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो चरस को रोटी बनाकर खपाने की कोशिश कर रहे थे।

CG Crime: पुलिस को टीपी नगर क्षेत्र में चरस की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों, कुणाल सलुजा (24 वर्ष) और तुषार लालवानी के उनके ठिकानों पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने 16.8 ग्राम चरस (रोटी के रूप में), चरस बिक्री का लेखा-जोखा दर्ज एक डायरी, रोलिंग पेपर और फिल्टर टिप जैसे आपत्तिजनक सामान बरामद किए।

CG Crime: बता दें कि पिछले सप्ताह भी कोरबा पुलिस ने बनारस से नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में एक आरोपी के साथ 18,965 नशीली टैबलेट जब्त की थी। इस बार चरस तस्करी के मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 524/2025 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019