Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG Crime: चरित्र शंका: पति ने की पत्नी किया चाकू से वार, आंतें निकलीं, मौत
CG Crime: कवर्धा: बोड़ला थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चरित्र शंका के कारण एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
CG Crime: : बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी के पेट पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। गंभीर हालत में पीड़िता को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
CG Crime: बोड़ला पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में चरित्र शंका को हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना ने गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
Next Story



