Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सराफा लूटकांड का खुलासा, अंतर्राज्यीय गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार, भाजपा पार्षद की हत्या और अन्य वारदात की थी साजिश

CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। शहर में 17 फरवरी को हुए महालक्ष्मी ज्वेलर्स के कारोबारी संतोष तिवारी पर लूटकांड के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने न केवल लूट की साजिश रची थी, बल्कि भाजपा पार्षद और थोक व्यापारी बंधु मौर्य की हत्या, एक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी और होटल व्यवसायी से लूट की अन्य वारदातों की योजना भी बनाई थी। यह पूरी साजिश शहर के बदमाश नारद श्रीवास और उसके सहयोगियों द्वारा अंजाम दी जानी थी।

CG Crime : पुलिस की पूछताछ और यूपी पुलिस की मदद से मिर्जापुर से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, करीम खान, विजय लाम्बा, मोनू उर्फ राहुल, इरफान अली, नारद उर्फ सुमित श्रीवास और राजू सोनकर शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले बंधु मौर्य की हत्या के लिए बिलासपुर आए और उसके घर, व्यवसाय और आने-जाने के समय की रेकी की। इसके बाद उन्होंने महालक्ष्मी ज्वेलर्स को लूटने की योजना बनाई।

CG Crime : घटना की रात आरोपियों ने चोरी की मारुति इको कार से संतोष तिवारी की गाड़ी को टक्कर मारी और पिस्टल, हथौड़ी और अन्य हथियारों से हमला कर लाखों रुपये के सोने और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने इस वारदात में 5 लाख 33 हजार रुपये, 6 धारदार चाकू, 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल और 3 वाहन बरामद किए हैं।

CG Crime : पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले से ही रेकी की थी और पूरे कांड की योजना तख्तपुर और बिलासपुर के फार्महाउस और होटल में रहकर बनाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने नगर में अन्य वारदातों की तैयारी भी की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर पूरी साजिश को नाकाम कर दिया। मामले में संबंधित थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और सभी आरोपियों को कोर्ट से रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019