Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : साले ने डंडे और सिलबट्टे से हमला कर जीजा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : दुर्ग। जिले में अमरूद तोड़ने जैसी मामूली बात ने एक रिश्ते को खून में डुबो दिया। पंचशील नगर, बोरसी में हुए इस दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया, जहाँ एक साले ने अपने जीजा की हत्या सिर्फ जमीन और पेड़ के झगड़े में कर दी।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, मृतक राजकुमार शेट्टी अपने साले के घर अमरूद तोड़ने पहुँचा था। इसी दौरान दोनों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। तकरार इतनी बढ़ी कि साले ने आपा खो दिया, पहले डंडे से हमला किया, फिर सिलबट्टा उठाकर सिर पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही राजकुमार की मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG Crime : लोग यकीन नहीं कर पाए कि मामूली विवाद ने एक जान ले ली। पद्मनापुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्ग शहर एएसपी सुखनन्दन राठौर ने बताया कि “अमरूद तोड़ने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई थी।

CG Crime : आरोपी का कहना था कि जीजा पहले भी बंटवारे में हिस्सा ले चुके हैं, फिर भी हमारे अमरूद तोड़ने आ गए। इसी बात पर गुस्से में उसने हमला कर हत्या कर दी।” फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019