Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मेला देखने गए नाबालिग की 15 दिन बाद जंगल में मिली लाश, गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद हुआ था लापता

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : महासमुंद। जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में जंगल से 17 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र स्थित ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है, जो पिछले 15 दिनों से लापता था। पुलिस ने हत्या समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, उद्रेश 29 जनवरी को दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने बसना क्षेत्र के जमनीडीह गांव में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कही। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा और दोस्त के मोबाइल से युवती को कॉल कर उससे मिला। इसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

CG Crime : दोस्त ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी-

अगले दिन उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन बाद पुलिस को गांव के पास वही मोबाइल बरामद हुआ, जिससे कॉल किया गया था। इसके बाद डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से तलाश तेज की गई, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

CG Crime : डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव-

तलाशी अभियान के दौरान दोपहर करीब 2 बजे युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला। शव काफी हद तक सड़ चुका था और कुछ हिस्से जानवरों द्वारा नोचे गए थे। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की पुष्टि की। पोस्टमार्टम के लिए शव को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय भेजा जा रहा है।

CG Crime : गर्लफ्रेंड और परिवार से पूछताछ-

पुलिस उद्रेश की गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और वे नियमित रूप से फोन पर बातचीत करते थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के अनुसार, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, हत्या या अन्य वजह, हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019