Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा

CG Crime
X

CG Crime : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शहर के रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।

CG Crime : राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, जहां महिला का शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हालत में मिला। शुरुआती जांच में महिला के साथ क्रूरता की आशंका जताई जा रही है। गले पर चोट के निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ मिला, जिससे हत्या की पुष्टि की जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चिलम चौक के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं।

CG Crime : आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और सभी एंगल से जांच जारी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019