Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : घर के आंगन में खून से लथपथ मिला युवक का शव, धारदार हथियार के मिले निशान, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव अंतर्गत लमरा टोला में एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। युवक का शव उसके ही घर के सामने आंगन में खून से सना हुआ पड़ा मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

CG Crime : सुबह जब ग्रामीणों की नजर घर के आंगन में पड़ी लाश पर पड़ी, तो तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं और घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला होने से आशंका जताई जा रही है कि युवक पर बेहद बेरहमी से हमला किया गया।

CG Crime : सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

CG Crime : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में किसी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराना विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019