Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधविश्वास का खूनी खेल, तांत्रिक क्रिया के नाम पर स्क्रैप व्यापारी समेत 3 की हत्या, 6 आरोपी जेल भेजे गए

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तांत्रिक क्रिया के नाम पर हुई तीन हत्याओं के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज मामले ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के खतरनाक अंजाम को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर की सुबह स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों के शव उनके फार्महाउस में बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि तीनों 10 दिसंबर की रात बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में बैगा द्वारा कराई जा रही तांत्रिक क्रिया में शामिल थे। तांत्रिक क्रिया के दौरान एक-एक कर तीनों को अलग कमरे में बुलाया गया और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

CG Crime : मृतकों में कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक युवक भी शामिल है। मुख्य आरोपी बैगा राजेन्द्र कुमार, निवासी बिलासपुर, ने मृतकों को झांसा दिया था कि यदि उसे 5 लाख रुपये दिए जाएं तो तांत्रिक क्रिया के जरिए वह 2.5 करोड़ रुपये बना देगा। इसी लालच और अंधविश्वास के चलते तीनों ने देर रात पूजा कराई, जो उनकी आखिरी रात साबित हुई।

CG Crime : पुलिस पूछताछ में बैगा के साथ आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के दौरान बैगा ने तीनों को बारी-बारी से कमरे में बुलाया, नींबू थमाया और 15 से 30 मिनट तक बंद रखा। जब दरवाजा खोला गया, तो तीनों मृत मिले। पुलिस को आशंका है कि तांत्रिक क्रिया की आड़ में जहर खुरानी कर हत्या की गई।

CG Crime : पुलिस ने पहले मुख्य तांत्रिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद तीन अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया। गुरुवार को सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019