Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, महिला का हत्यारा निकला ऑटो ड्राइवर, इस वजह से दी वारदात को अंजाम

CG Crime
X

CG Crime : सूरजपुर। जिले में हुई महिला की रहस्यमय मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सोनवाही जंगल में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

CG Crime : बता दें कि मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। शनिवार को महिला सब्जी बेचने के लिए अंबिकापुर गई थी। रविवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

CG Crime : पूछताछ में आरोपी राहुल ने कबूल किया कि महिला उसके ऑटो से बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में उसने सुनसान जगह पर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन महिला के विरोध करने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आटो वाहन जब्त कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019