Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिग समेत महिला गिरफ्तार

CG Crime: Blind murder mystery solved, woman and minor arrested
X

CG Crime: Blind murder mystery solved, woman and minor arrested

CG Crime : दुर्ग। जिले में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत इस मामले में एक नाबालिग को मुख्य आरोपी के रूप में हिरासत में लिया गया है, जबकि साक्ष्य मिटाने में शामिल एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

CG Crime : 26 अप्रैल 2026 को ग्राम करहीडीही में रामनारायण निषाद उर्फ नारायण निषाद का शव संदिग्ध हालत में खेत में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CG Crime : जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 16 वर्षीय अपचारी बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते 25 अप्रैल की रात मृतक को निशाना बनाया। पहले मारपीट की, फिर गमछे से पैर बांधकर खेत तक घसीटा और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी।

CG Crime : मामले में सावित्री निषाद (40 वर्ष) की भूमिका भी सामने आई, जिसने खून से सने कपड़े और जूते जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल पत्थर, जले कपड़े और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ने का दावा किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019