Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर प्रेमिका की हत्या, दो गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : कांकेर। कांकेर जिले के दुधावा चौकी क्षेत्र में मिले युवती के शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंध से पीछा छुड़ाने के लिए शादीशुदा प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। यह मामला 1 फरवरी का है, जब ग्राम बांगाबारी स्थित बुढ़ा तालाब में साड़ी में लिपटा एक अज्ञात युवती का शव मिला था।

CG Crime : तालाब में शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए शव की पहचान नेहा वट्टी (18 वर्ष), निवासी ग्राम बासनवाही के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे सामने आया कि मृतिका और आरोपी बिरेंद्र ध्रुव के बीच प्रेम संबंध थे। बिरेंद्र पहले से शादीशुदा था और नेहा उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

CG Crime : पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इसी दबाव से परेशान होकर बिरेंद्र ध्रुव ने अपने दोस्त भागवत ध्रुव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना वाली रात दोनों आरोपी युवती को भगाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल से बुढ़ा तालाब ले गए और पचरी के पास तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने मृतिका का मोबाइल फोन, चप्पल और जरूरी दस्तावेज तालाब में फेंक दिए।

CG Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जबकि गोताखोरों की मदद से तालाब से मृतिका का सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019