Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : कोरबा में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पोड़ी-उपरोड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। बेखौफ हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

CG Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता अक्षय गर्ग मंगलवार सुबह करीब 9 बजे केसलपुर गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे अपने कर्मचारियों से बातचीत कर ही रहे थे, तभी एक काली रंग की कार में सवार तीन अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार थे।

CG Crime : उन्होंने बिना किसी चेतावनी के अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुराने व्यावसायिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।

CG Crime : हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं राजनीतिक, व्यक्तिगत और कारोबारी रंजिश को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे कोरबा जिले में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019