Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : चुनावी रंजिश के कारण भाजपा नेता की हत्या, पांच लोग हिरासत में, दो के हत्या में शामिल होने के मिले प्रमाण

CG Crime
X

CG Crime : कोरबा/कटघोरा। जनपद सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने जांच में बड़ी सफलता हासिल की है। शुरुआती पड़ताल में यह साफ हो गया है कि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे चुनावी रंजिश ही सबसे बड़ा कारण रही। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और एसपी सिद्धार्थ तिवारी की सख्त निगरानी में पुलिस ने हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया है।

CG Crime : सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई है। धारदार हथियार टंगिया से हमला करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि हत्या की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस को दो आरोपियों के हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के ठोस प्रमाण मिले हैं।

CG Crime : जांच में सामने आया है कि जनपद पंचायत क्षेत्र बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की जीत के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी मुश्ताक से विवाद गहराता चला गया। करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद से बदले की आग सुलग रही थी और आखिरकार यह विवाद हत्या में तब्दील हो गया।

CG Crime : वारदात के वक्त वाहन में मौजूद तीन अन्य आरोपी, जिन्होंने चाकू से हमला किया था, फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हत्या में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसे मुख्य साजिशकर्ता द्वारा हाल ही में खरीदे जाने की जानकारी मिली है।

CG Crime : फिलहाल पुलिस ने मुश्ताक, अर्बन कुजूर और विश्वजीत ओगरे समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस के आधिकारिक खुलासे से पहले किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी माना जा रहा है।

CG Crime : आज होगा अंतिम संस्कार-

भाजपा नेता अक्षय गर्ग का अंतिम संस्कार आज कटघोरा के मलदा घाट मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में समर्थकों और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019