Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 19 साल का मास्टरमाइंड निकला सरगना, 25 हजार में बिकती थीं चोरी की गाड़ियां

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसीसीयू की कार्रवाई में 19 वर्षीय मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच रहे थे।

CG Crime : लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने विशेष जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर रूट चार्ट तैयार किया और संदिग्धों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी साहिल मरावी का सुराग वेद वेदपरसदा में मिला, जहां दबिश देकर उसे पकड़ा गया।

CG Crime : शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह दुर्ग और जांजगीर तक फैला हुआ था। आरोपी बिलासपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार, दुर्ग से एक और जांजगीर से एक बाइक चोरी कर चुके थे। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमत की छह बाइक बरामद की है।

CG Crime : गिरोह का तरीका भी चौंकाने वाला था चोरी की गई बाइक को बिना किसी दस्तावेज के गांवों में 20 से 25 हजार रुपए में बेच दिया जाता था। इस मामले में बाइक खरीदने वाले तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी पंकज पटेल के अनुसार, गिरोह में शामिल अन्य आरोपी निलेश शुक्ला, हिमांशु जगत और रितेश सेन मिलकर वारदात को अंजाम देते थे।

CG Crime : इस सफलता के बाद एसएसपी ने पुलिस टीम को कैश रिवार्ड देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर नकेल कसने की उम्मीद बढ़ गई है, वहीं पुलिस ने आम लोगों से बिना कागजात वाहन खरीदने से बचने की अपील की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019