Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : बीटेक डिग्रीधारी बना चोर, पलक झपकते ही उड़ा लेता था दोपहिया वाहन, 13 बाइक बरामद

cg-crime-b-tech-degree-holder-turned-thief-used-to-steal-two-wheelers-in-the-blink-of-an-eye-13-bikes-recovered
X

cg-crime-b-tech-degree-holder-turned-thief-used-to-steal-two-wheelers-in-the-blink-of-an-eye-13-bikes-recovered

CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-टेक दिमाग वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी बीटेक डिग्रीधारी है, लेकिन अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल अपराध के लिए कर रहा था।

CG Crime : एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया है, जो शहर के अलग-अलग इलाकों से पलक झपकते ही दोपहिया वाहन चोरी कर लेता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपये आंकी गई है।

CG Crime : इस पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। शहर के हॉटस्पॉट इलाकों को चिन्हित कर जाल बिछाया गया, जिसके बाद आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

CG Crime : पूछताछ के दौरान आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने 13 बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली। बरामद वाहनों में से 11 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पहले भी साल 2023 में करीब 40 वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019