Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: जिला पंचायत के असिस्टेंट डायरेक्टर रेप और ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime: जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत दिग्विजय दास महंत को रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी मूलत: कटघोरा का रहने वाला है और जांजगीर में अधिकारी के तौर पर काम कर रहा था।

CG Crime: क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, दिग्विजय दास ने एक महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने खुद को कुंवारा बताया, जबकि वह शादीशुदा है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

CG Crime: पीड़िता की शिकायत पर 28 जून 2025 को जांजगीर थाने में मामला दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019