Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : गुस्से में पति ने चाकू से की पत्नी की हत्या, फिर काटी अपनी नस, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया

CG Crime
X

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के फड़फड़ी पारा क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपनी हाथ की नस काट ली। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरवाजा तोड़कर आरोपी को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, यह घटना फड़फड़ी पारा में जगदीश देवांगन नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान तैश में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जगदीश ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने हाथ की नस काट ली। पड़ोसियों ने खून से सने घर और शोर-शराबे को देखकर तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।

CG Crime : सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस को इसे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। अंदर का दृश्य भयावह था, जहां खून से सना जगदीश घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019