Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सस्ते सोने का लालच देकर 10 लाख की ठगी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में सस्ते दाम पर असली सोना दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार मुंगेली जिले के रहने वाले उमेद साहू ने 5 दिसंबर 2025 को गौरेला थाना में चार लोगों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे संपर्क कर दावा किया कि कारीआम गांव के पास तालाब की खुदाई के दौरान बड़ी मात्रा में सोना मिला है और वे इसे कम कीमत पर बेचने के लिए तैयार हैं।

CG Crime : आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए नकली सोने को असली बताकर दिखाया और सस्ते दाम का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने उन्हें 10 लाख रुपये नकद दे दिए और बदले में सोना ले लिया। बाद में जब सोने की जांच कराई गई तो वह पूरी तरह नकली निकला। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CG Crime : मामले में कार्रवाई करते हुए गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह की टीम ने मुंगेली निवासी आरोपी नरेंद्र साहू और उसकी पत्नी सरोज साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य दो आरोपी निर्मल जायसवाल और मनोज फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

CG Crime : पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सस्ते दाम में सोना या अन्य कीमती सामान देने के नाम पर होने वाली संदिग्ध सौदेबाजी से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019