Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : केलों के बीच छिपाकर कर रहा था तस्करी, 4.5 करोड़ के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: Accused arrested with marijuana worth Rs 4.5 crore for smuggling hidden among bananas
X

CG Crime: Accused arrested with marijuana worth Rs 4.5 crore for smuggling hidden among bananas

CG Crime : महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

CG Crime : तस्करों ने गांजे को केले की बोरियों के बीच छिपाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उनकी चाल नाकाम कर दी। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक की जांच में 29 बोरियों में भरा 912 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपए बताई जा रही है।

CG Crime : वहीं, ट्रक समेत कुल जब्ती 4 करोड़ 66 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। इस कार्रवाई ने तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। तस्करों ने वाहन पर ओडिशा और उत्तरप्रदेश की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन जांच के दौरान उनकी साजिश का खुलासा हो गया।

CG Crime : मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी अब्दुल नईम (42) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, पिछले 3 महीनों में जिले में 72 मामलों में 5,600 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया जा चुका है और 187 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लगातार हो रही कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019