Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मोबाइल डीलर पर सुनियोजित हमला, 20 लाख की लूट, मास्टरमाइंड निकला अपना ही नौकर

CG Crime : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। देर रात मोबाइल कंपनी के एक बड़े डीलर को निशाना बनाकर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया और 15 से 20 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।

CG Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल अग्रवाल, जो राम मंदिर क्षेत्र स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज (इंद्रप्रस्थ) के संचालक और मोबाइल कंपनी के अधिकृत डीलर हैं, देर रात अपने सब-डीलरों से करीब 20 लाख रुपये की कलेक्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

CG Crime : आरोपियों ने अनिल अग्रवाल को बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया और जमीन पर गिरने के बाद उनके पास मौजूद पूरी नगदी लेकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG Crime : इस सनसनीखेज लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी रकम लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 लाख रुपये नगद और एक बाइक जब्त कर ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड कारोबारी का ही नौकर बताया जा रहा है।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019