Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नींद में सो रहे CAF जवान की साथी ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

CG Crime
X

CG Crime : खैरागढ़। जिले के घाघरा गांव स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) बटालियन कैंप में देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक जवान की उसी के साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त जवान गहरी नींद में सो रहा था।

CG Crime : मृतक की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था और वर्तमान में खैरागढ़ की घाघरा बटालियन में पदस्थ था। पुलिस के अनुसार, कैंप में ही तैनात अरविंद गौतम से सोनवीर का लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका पाकर सोते हुए जवान पर गोली चला दी। गोली की आवाज से कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

CG Crime : अन्य जवानों ने गंभीर रूप से घायल सोनवीर को तत्काल सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की गई है।

CG Crime : मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर गातापार थाना में रखा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019