Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : रिश्तों का कत्ल, प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति को जहर देकर मारा, बच्चों की गवाही से खुला राज

CG Crime
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानी रिश्तों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती में एक महिला ने अपने ही पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और फिर मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। लेकिन इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश खुद उसके मासूम बच्चों ने कर दिया।

CG Crime : पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने पति को जहर देने के बाद इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा है। बच्चों के इस बयान ने पूरी कहानी पलट दी। बयान मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए अस्पताल से ही महिला को हिरासत में लिया।

CG Crime : पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था और उसी के चलते उसने पति की हत्या की। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला के प्रेमी की तलाश में जुट गई है। एक विशेष टीम रायगढ़ भेजी गई है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019