Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नाले के पास डंप 9 पेटी एमपी की शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार

CG Crime: 9 boxes of MP liquor seized from a drain, 3 smugglers arrested, kingpin absconding
X

CG Crime: 9 boxes of MP liquor seized from a drain, 3 smugglers arrested, kingpin absconding

CG Crime : राजनांदगांव। जिले में मोहारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के किनारे छिपाकर रखी गई 9 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

CG Crime : मोहारा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में शराब डंप कर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी। पुलिस टीम को मौके पर देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे।

CG Crime : हालांकि घेराबंदी कर पुलिस ने देवव्रत वर्मा, चुम्मन सिन्हा और महेंद्र वर्मा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौके से 9 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान शराब डंप करने वाला मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

CG Crime : पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मध्यप्रदेश से लाई गई शराब जिले में किन इलाकों में खपाई जा रही थी और इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019