Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: रायपुर में पाकिस्तानी ड्रग्स नेटवर्क के 8 और पैडलर हिरासत में, कुरियर और होम डिलीवरी से हो रही थी सप्लाई

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime: रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों से 8 और पैडलरों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इससे पहले, इस नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें मास्टरमाइंड लवजीत सिंह और सुवित श्रीवास्तव शामिल थे।

CG Crime: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तान से ड्रग्स की सप्लाई हो रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से ऑर्डर और भुगतान की जानकारी मिली, जिसके आधार पर 8 नए पैडलरों को पकड़ा गया। रायपुर में ड्रग्स का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था, जिसमें कुरियर और होम डिलीवरी के जरिए सप्लाई हो रही थी। राजातालाब सहित कई इलाकों से पैडलर पकड़े गए, जो सुवित के इशारे पर काम करते थे।

CG Crime: पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त किए, जिनमें ड्रग्स लेन-देन की चैट और वॉट्सऐप ग्रुप में कोडवर्ड्स के जरिए कारोबार की जानकारी मिली। पुलिस अब बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019