Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 2.60 करोड़ की गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

CG Crime: 5 interstate smugglers arrested with ganja worth Rs 2.60 crore
X

CG Crime: 5 interstate smugglers arrested with ganja worth Rs 2.60 crore

CG Crime : धमतरी। धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी गांजा जप्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने करीब 490.818 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए 05 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा, वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल संपत्ति की कीमत 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 900 रुपये आंकी गई है।

CG Crime : पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा पिकअप और एक स्विफ्ट कार में बड़ी मात्रा में गांजा ओडिशा-बस्तर क्षेत्र से धमतरी की ओर लाया जा रहा है।

CG Crime : सूचना मिलते ही पुलिस ने श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप और स्विफ्ट कार से कुल 96 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 490.818 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 45 लाख 40 हजार 900 रुपये बताई गई है।

CG Crime : जांच में खुलासा हुआ कि स्विफ्ट कार तस्करी की खेप को सुरक्षित मार्ग दिलाने के लिए पायलटिंग कर रही थी, जबकि पिकअप वाहन में गांजा परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से नौशाद खान 29 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश, करण साहू 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरिया थाना टिकरापारा रायपुर, मोह० शादिक 30 वर्ष निवासी गोकुलनगर टिकरापारा, हिमांशु साहू 20 वर्ष निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है।

CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। पुलिस अब इस पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गांजा सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019