Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : क्रेटा कार से 150 किलो गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : महासमुंद। जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहे थे।

CG Crime : पुलिस जांच में सामने आया है कि तस्करी के लिए दो क्रेटा कारों का इस्तेमाल किया जा रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करों के पास से तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। कुल मिलाकर जब्त सामग्री की कीमत लगभग 95 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन (29), प्रमोद कल्ता उर्फ सिकन (25) और दीनबंधु मिश्रा (39) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।

CG Crime : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी पर एंड-टू-एंड कार्रवाई, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक नेटवर्क तोड़ने के निर्देश मिले थे। इसी रणनीति के तहत बसना थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख) के तहत थाना बसना में अपराध क्रमांक 32/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019