Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 50 किग्रा गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस

CG Crime
X

CG Crime : धमतरी। धमतरी में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर चोट की है। केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में खड़ी एक कार से 50.94 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन और एक Toyota कार समेत कुल 32,67,000 रुपये का माल जब्त किया गया। दो आरोपियों हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

CG Crime : पुलिस को 14 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिविल लाइन क्षेत्र में कार सवार दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।

CG Crime : मामले में अपराध क्रमांक 88/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(सी) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर बैकवर्ड-फारवर्ड लिंकेजेस खंगाल रही है, ताकि सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019