Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : ट्रक के गुप्त चेम्बर से 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक (क्रमांक PB 02 EJ 3009) के गुप्त चेम्बर से 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में ट्रक में सवार दो तस्करों ईश्वर सिंह (48 वर्ष, निवासी ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा) और रामु सिंह परमार (32 वर्ष, निवासी ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।

CG Crime : जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये और ट्रक की कीमत 20 लाख रुपये है, जिससे कुल जब्ती का मूल्य लगभग 70 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करी के इस चालाक तरीके का भंडाफोड़ करते हुए खुलासा किया कि गांजा ट्रक के हाइड्रोलिक डाले के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेम्बर में छिपाया गया था। यह नया तरीका तस्करों द्वारा जांच से बचने के लिए अपनाया गया था, लेकिन चिल्फी पुलिस की सतर्कता ने उनकी योजना को विफल कर दिया।

CG Crime : सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसके बाद भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019