Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, 24 घंटे में 3 नए केस, प्रशासन हाई अलर्ट पर...

Dev Verma
CG Corona Update
X

CG Corona Update

CG Corona Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के भीतर रायपुर से 2 और दुर्ग से 1 नए संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जिनमें से 14 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। फिलहाल 41 मरीज एक्टिव केस के रूप में अस्पताल या होम आइसोलेशन में हैं।

CG Corona Update: कोरोना के नए मामलों में तेजी
शुक्रवार को राज्यभर में कुल 17 नए मरीजों की पहचान हुई थी, जिसमें रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद से 1 मामला सामने आया। यह किसी एक दिन में दर्ज की गई अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है, जो संकेत देता है कि वायरस फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते 48 घंटे में राज्य के प्रमुख शहरों रायपुर और दुर्ग में तीन-तीन मरीजों की पुष्टि हुई है।

अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद और बस्तर जैसे जिलों में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कोविड की उपस्थिति की पुष्टि होती है।

CG Corona Update: प्रशासन ने कसी कमर
कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी है। सरकारी अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में मेडिकल स्टाफ की विशेष ट्रेनिंग, सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया, इलाज और इमरजेंसी स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की जा रही है।

CG Corona Update: लोगों से अपील
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कोविड जांच कराएं। विभाग ने कहा है कि सावधानी ही इस समय सबसे बड़ा बचाव है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019