Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Corona Cases: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर और दुर्ग में सबसे ज्यादा मामले

Corona News
X

Corona News

CG Corona Cases: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे अब कुल संक्रमितों की संख्या 131 पहुंच गई है। फिलहाल राज्य में 57 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 45 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि, 12 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 73 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

CG Corona Cases: रायपुर और दुर्ग में सबसे ज्यादा केस
राज्य के कोरोना कंट्रोल एंड डिमांड सेंटर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, रायपुर से 6, दुर्ग से 3, बिलासपुर से 2 और सरगुजा से 3 नए मामले सामने आए हैं। इन जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि लोगों को भीड़भाड़ से बचना चाहिए, मास्क (Mask) का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019