Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Congress : 18 कांग्रेस नेताओं का हुआ निष्कासन रद्द....

CG Congress : 18 कांग्रेस नेताओं का हुआ निष्कासन रद्द....
X

रायपुर : CG Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 18 निष्कासित नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। पार्टी में इन नेताओं की औपचारिक वापसी छानबीन समिति की अनुशंसा पर हुई। इन नेताओं को विभिन्न कारणों से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन अब संगठनात्मक मंथन के बाद उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया है।

CG Congress : इन नेताओं की हुई वापसी

वापसी करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से रायपुर से अजीत कुकरेजा, बिलासपुर से जसबीर गुब्बर, महासमुंद से विश्वजीत बोहरा और दंतेवाड़ा से मनोज मालवीय शामिल हैं। इनके अलावा अन्य 14 नेताओं को भी पार्टी में पुनः स्थान दिया गया है।

छानबीन समिति की सिफारिश पर हुआ फैसला

कांग्रेस ने इन नेताओं की वापसी के लिए एक छानबीन समिति का गठन किया था, जिसने मामले की समीक्षा करने के बाद इन्हें फिर से पार्टी में शामिल करने की अनुशंसा की। इसी आधार पर कांग्रेस नेतृत्व ने इन नेताओं की पुनः पार्टी में एंट्री का निर्णय लिया।

इस फैसले को आगामी चुनावी तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व संगठन को मजबूत करने के लिए पुराने और प्रभावशाली नेताओं को एकजुट करने की रणनीति पर काम कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019