Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Chamber of Commerce Elections 2025: प्रदेश अध्यक्ष बने सतीश थोरानी, महामंत्री और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित,20 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण

CG Chamber of Commerce Elections 2025
X

CG Chamber of Commerce Elections 2025

CG Chamber of Commerce Elections 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली ने सतीश थोरानी को अध्यक्ष, अजय भसीन को महामंत्री और निकेश बरडिया को कोषाध्यक्ष के रूप में प्रमाणपत्र सौंपा।

CG Chamber of Commerce Elections 2025: रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पद के लिए मतदान हुआ, जिसमें रायगढ़ से शक्ति अग्रवाल और महासमुंद से प्रवीण अग्रवाल विजयी रहे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 20 अप्रैल को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित होगा।

CG Chamber of Commerce Elections 2025: निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली ने बताया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के अलावा रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पदों पर भी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को शहीद स्मारक भवन में सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।

CG Chamber of Commerce Elections 2025: शपथ ग्रहण समारोह में ललित जैसिंघ, अमर गिदवानी, योगेश अग्रवाल, सचिन मेघानी, राधाकृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, राजेश तौरानी, अमरदास खट्टर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019