CG Budget Session Live: रायपुर। अवकाश के बाद आज शुरु हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन दुर्ग में अफीम की खेती का गूंजा। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में स्थगन प्रस्ताव लाया। चरणदास महंत ने विनायक ताम्रकार को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार धान के बजाय अफीम की खेती कराना चाहती है। जिसके बाद जमकर हंगामा मचा।
CG Budget Session Live: आज के सत्र में कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी।
CG Budget Session Live: आज मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे। आज विधायक भावना बोहरा, ब्यास कश्यप ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी सवाल जवाब होंगे।

