CG Budget 2025 Session : वित्त मंत्री ने पेश किया तृतीय अनुपूरक बजट, पारित हुआ 19 हजार करोड़ से अधिक का बजट...
रायपुर। CG Budget 2025 Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 19,762 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया, जिसे सदन में पारित कर दिया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य की वित्तीय मजबूती और विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने ब्याज की बचत और वित्तीय प्रबंधन को प्राथमिकता दी है। पूर्ववर्ती सरकार के वित्तीय गड्ढों को पाटने और विकास की गति बनाए रखने के लिए यह अनुपूरक बजट लाया गया है। साथ ही, केंद्र से 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राप्त करने का काम किया गया है।
CG Budget 2025 Session : मुख्य बिंदु:
RBI के नियमों के तहत इस बार सरकार 2 हजार करोड़ का लोन ले रही है।
ब्याज की बचत के लिए अनुपूरक बजट का उपयोग किया जाएगा।
पूंजीगत व्यय बढ़ाकर प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
पुराने वित्तीय संकट को दूर करने और वित्तीय व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना बनाई गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार लोन लेने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किए गए वित्तीय गड्ढों को पाटने का काम कर रही है, जिससे प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे आर्थिक सुधारों को लागू करने का कार्य जारी रखेगी।

