Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, जिला मुख्यालय छोड़ने पर रोक, डीजीपी का सख्त निर्देश

Pakistan Broke The Ceasefire
X

Pakistan Broke The Ceasefire

CG Breaking : रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और जम्मू, पठानकोट, पुंछ, सांबा और पोखरण में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों के बाद छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरूण देव गौतम ने राज्य के सभी पुलिस इकाइयों को सतर्क रहने और बल को तैयार रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

CG Breaking : डीजीपी के आदेश की मुख्य बातें-

छुट्टियों पर रोक- सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में छुट्टी मंजूर की जाएगी, जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति अनिवार्य होगी।
जिला मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश- सभी पुलिस अधिकारियों को अपने जिला मुख्यालय में रहने का आदेश दिया गया है। शासकीय कार्य के लिए ही जिला मुख्यालय छोड़ा जा सकता है और इसके लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी।
बल की तैनाती- सभी पुलिस इकाइयों को अपने बल को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
24 घंटा निगरानी- रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, हवाई अड्डों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल रिपोर्टिंग के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019