Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG Breaking : छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने रूपसिंह मंडावी, आदेश जारी

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रूपसिंह मंडावी की नियुक्ति की है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। रूपसिंह मंडावी बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी हैं और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
CG Breaking : वे क्षेत्र में एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने वर्षों से आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वावलंबन और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य किया है। सूत्रों के अनुसार, मंडावी जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे और राज्यभर में आदिवासी समाज से जुड़ी नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे।
देखें आदेश कॉपी-

Next Story


