Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : रायपुर में पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की, विभाग में मच गई हड़कंप....

Police Inspector commits suicide in Raipur, there is panic in the department
X

Police Inspector commits suicide in Raipur, there is panic in the department

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस के एक निरीक्षक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आत्महत्या करने वाले निरीक्षक का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है, जो मूल रूप से दुर्ग जिले के निवासी थे।

यह घटना नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के पुलिस मुख्यालय में हुई। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक निरीक्षक 22वीं बटालियन में पदस्थ थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह घटना पुलिस महकमे के भीतर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस के अनुसार, निरीक्षक अशोक सिंह ने अपने कार्यालय में ही सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल करते हुए खुद पर गोली चलाई। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है, और अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019