Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: चोरी की जांच करने गई बांगो पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, जान बचाकर भागे जवान

CG Breaking
X

CG Breaking

CG Breaking: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के चोरी की घटना की जांच के लिए बगबुड़ा गांव गई बांगो गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। जहां पुलिस पार्टी पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों से बचने के लिए जंगल की तरफ भागे आरक्षक को सुरक्षित रिकवर कर लिया गया है।

CG Breaking: बता दें कि, चोरी की घटना की जांच के लिए बांगो पुलिस के तीन जवान बगबुड़ा गए थे। जहां गांव के कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर हमला कर दिया। भीड़ में आरक्षक अनिल पोरते के हाथापाई की गई। आक्रोशित लोगों से बचने के लिए सभी जंगल को ओर भागे। जिसमें अनिल पोरते जंगल में फंस गया था।

CG Breaking: घटना के बाद पुलिस की टीम ने 5 घंटे बाद लापता आरक्षक अनिल को सुरक्षित बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019