Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

plane crash in jashpur : जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, उठीं आग की लपटें

CG Breaking: Major plane crash in Jashpur, private plane hits mountain, flames erupt
X

CG Breaking: Major plane crash in Jashpur, private plane hits mountain, flames erupt

CG Breaking : जशपुर। जिले में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक प्राइवेट विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद पहाड़ से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

CG Breaking : घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो पूरे मंजर को और डरावना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे या कोई हताहत हुआ है या नहीं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019