CG Breaking : पेपर लीक पर बड़ा फैसला, 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को होगा दोबारा एग्जाम

CG BreakiCG Breaking: IED blast on Kanker-Narayanpur border, 3 jawans including DRG inspector martyred, one injuredng
CG BreakiCG Breaking: IED blast on Kanker-Narayanpur border, 3 jawans including DRG inspector martyred, one injuredng
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हिंदी विषय का पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त कदम उठाते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी।
CG Breaking : जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को हुई हिंदी परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर पेपर से जुड़े सवाल वायरल होने का मामला सामने आया था। इस पर छात्र संगठन NSUI ने भी गंभीर आरोप लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
CG Breaking : साइबर सेल अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, ताकि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके। अब सभी छात्रों को 10 अप्रैल को दोबारा हिंदी परीक्षा देनी होगी। मंडल ने साफ किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंडल और प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



