Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : कोरबा में बड़ा हादसा, राखड़ डेम फटने से JCB ड्राइवर की मौत, मलबे में दबा वाहन

CG Breaking: Major accident in Korba, JCB driver dies due to bursting of Rakhad dam, vehicle buried under debris
X

CG Breaking: Major accident in Korba, JCB driver dies due to bursting of Rakhad dam, vehicle buried under debris

CG Breaking : कोरबा। जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झाबू गांव स्थित CSEB राखड़ डेम अचानक फट गया। इस हादसे में एक JCB मशीन मलबे में दब गई और उसका ऑपरेटर जिंदा दफन हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Breaking : जानकारी के अनुसार, यह राखड़ डेम बिजली संयंत्रों से निकलने वाले कोयले की राख (फ्लाई ऐश) से बनाया गया था। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि संरचना में कमजोरी और लापरवाही के कारण डेम टूट गया, जिससे भारी मात्रा में राख और पानी नीचे की ओर बहने लगा। हादसे के समय JCB मशीन मौके पर कार्य कर रही थी, जो अचानक आए मलबे की चपेट में आ गई।

CG Breaking : मशीन का ऑपरेटर बाहर निकल नहीं सका और मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संयंत्र में काम कर रहे मजदूरों ने ही राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, प्रशासनिक अमले के मौके पर पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अन्य संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019