Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: भीषण गर्मी को देखते छत्तीसगढ़ के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी...

Dev Verma
CG Breaking: भीषण गर्मी को देखते छत्तीसगढ़ के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी...
X

CG Breaking: भीषण गर्मी को देखते छत्तीसगढ़ के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी…

CG Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी ने छात्रों और शिक्षकों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन का निर्णय लिया है। नए समय-सारिणी को लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे भीषण गर्मी के प्रभाव से विद्यार्थियों और स्टाफ को राहत मिल सके।

CG Breaking: समय में बदलाव का निर्णय
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, स्कूलों की शुरुआत सुबह जल्दी होगी और दोपहर से पहले कक्षाएं समाप्त कर दी जाएंगी। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई पर गर्मी के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नया शेड्यूल तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और गर्मी के मौसम तक लागू रहेगा।

देखें आदेश कॉपी-


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019